साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा विश्व योग दिवस पर जिला जेल में महिला बंदियों के लिए योग शिविर का शुभारंभ

साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा विश्व योग दिवस पर जिला जेल में महिला बंदियों के लिए योग शिविर का शुभारं

कटनी। विश्व योग दिवस के अवसर पर साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा जिला जेल कटनी में पहली बार महिला बंदियों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की इस अभिनव पहल की जिला जेल प्रशासन ने सराहना करते हुए इसे महिला बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया है।
शिविर का आयोजन 15 जून से 21 जून तक किया जा रहा है, जिसमें महिला बंदियों को योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, जेल प्रहरी अरविंद कुमार एवं शिक्षिका दीप्ती श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा योग अभ्यास मे कामनी वंशकार प्रशिक्षण दिया जा रहा है साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम ने बताया कि महिला बंदियों के बीच स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविर का आयोजन किया गया है।
जेल प्रशासन ने संस्था के इस सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Exit mobile version