चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज का प्रथम वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित, समय पर परीक्षा परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश का मिलेगा पर्याप्त समय
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज का प्रथम वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित,
समय पर परीक्षा परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश का मिलेगा पर्याप्त सम
कटनी। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) द्वारा बी.कॉम., बी.ए., बी.एससी., बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष, मार्च 2026 का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा।
परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा सहित परीक्षा परिणाम समिति के सदस्य डॉ. चित्रा प्रभात, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, डॉ. सुनील बाजपेयी, प्राध्यापक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, प्राचार्य नालंदा महाविद्यालय कटनी, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री अतुल जैन, कला विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र वर्मा तथा कम्प्यूटर एवं साइंस विभागाध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने बताया कि महाविद्यालय यूजीसी से नैक मान्यता प्राप्त तथा कटनी जिले का एकमात्र ऑटोनॉमस महाविद्यालय है। महाविद्यालय द्वारा बी.कॉम., बी.ए., बी.एससी., बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की मार्च 2026 की परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित कराई गईं और परिणाम भी समय पर घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में समय पर प्रवेश लेने का अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र में अध्ययन के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम महाविद्यालय की वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।