Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में ‘इंस्टाग्राम वाली दोस्ती’ पड़ी भारी: मैहर में मांग भरकर मुकरा आशिक, फोटो डिलीट कर युवती को किया दर-दर भटकने पर मजबूर

images 76

जबलपुर में ‘इंस्टाग्राम वाली दोस्ती’ पड़ी भारी: मैहर में मांग भरकर मुकरा आशिक, फोटो डिलीट कर युवती को किया दर-दर भटकने पर मजबूर

यश भारत, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद शोषण का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपड़ा दुकान में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण किया और मैहर में मांग भरने के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया से हुई थी जान-पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घमापुर के सरकारी कुआं निवासी ईशान गुप्ता की मुलाकात 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से प्यार का इजहार किया। इसके बाद वह उसे मिर्ची कैफे ले गया और बर्थडे मनाया।

बाद में आरोपी उसे धनवंतरी नगर स्थित ‘होटल पर्ल इन’ ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर पहली बार युवती के साथ दुष्कर्म किया।

मैहर में मांग भरी, उज्जैन ले जाकर भी किया शोषण

आरोपी ईशान युवती और उसके परिजनों के साथ उज्जैन भी गया, जहां मौका पाकर उसने दोबारा युवती का शोषण किया। इसके अलावा मैहर में उसने युवती की मांग भरकर शादी का झूठा भरोसा भी दिलाया।

फोटो डिलीट कर शादी से किया इनकार

हाल ही में जब दोनों की मुलाकात होटल ‘जॉय’ में हुई, तो युवती ने ईशान से शादी की तारीख तय करने की बात कही। इस पर आरोपी बातें घुमाने लगा।

शातिर आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए युवती का मोबाइल फोन लिया और उसमें मौजूद दोनों की सभी तस्वीरें और सबूत डिलीट कर दिए। इसके बाद उसने शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

Exit mobile version