Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
नई दिल्ली: गूगल (Google) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई को आसान और बेहतर बनाने के लिए कई नए AI स्टडी टूल्स लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया है कि कंपनी 140 से ज्यादा देशों के पात्र कॉलेज छात्रों को 1 साल के लिए फ्री Google AI सब्सक्रिप्शन देगी।
सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि अब छात्र NEET, JEE, GRE, SAT, AP, ACT, MCAT, LSAT जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी Google Search, Gemini और YouTube की मदद से कर सकेंगे।
भारतीय छात्रों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे?
भारत के पात्र कॉलेज छात्रों को 12 महीने के लिए Google AI Plus का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें ये सुविधाएं शामिल हैं:
-
Gemini Omni एक्सेस: अत्याधुनिक AI मॉडल का उपयोग।
-
2 गुना ज्यादा यूसेज लिमिट: Gemini का दोगुना इस्तेमाल करने की छूट।
-
400GB क्लाउड स्टोरेज: स्टडी मटीरियल और फाइलों को सेव करने के लिए।
-
YouTube Premium बंडल डिस्काउंट: विज्ञापन-मुक्त वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए Google AI Pro + YouTube Premium बंडल पर 70% तक की छूट। Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन मप्र में फिर आफत बना मानसून: नर्मदा-मंदाकिनी नदियां उफान पर, मैहर-डिंडौरी में स्कूल बंद; 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट








