jabalpur

केन्द्रीय जेल जबलपुर में 05 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

जबलपुर! केन्द्रीय जेल जबलपुर तथा परमेश्वरी अभ्युत्थान समिति के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केन्द्रीय जेल सभागार में ‘तनाव-मुक्त एवं निरोग जीवन बिताना एक कर्तव्य’ विषय पर दिनांक 19.11.18 से प्रारंभ 05 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आज प्रातः 7.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा द्वीप-प्रज्ज्वलन किया गया। योग प्रशिक्षण शिविर में 60 पुरूष बंदी तथा 60 महिला बंदी योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। योग प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज सिंह द्वारा बंदियों को योग की विधाएॅं सीखकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने का संकल्प कराया गया। श्री सिंह ने जैसा कि रेल प्रणाली सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जाती है उसी प्रकार अपने जीवन-शैली को सुव्यवस्थित कर योग के माध्यम से संस्कारिक बनकर जेल से मुक्ति उपरांत समाज सेवा में संलिप्त होने का आग्रह भी बंदियों से किया गया। खुशबू प्रकल्प संयोजक डॉ. राजेश शर्मा द्वारा बंदियों को मनोवैज्ञानिक तरीके से विचारधारा में परिवर्तन ले आये जाने का प्रयास जेलों में किया जायें, ऐसा सुझाव दिया गया, साथ ही उनके द्वारा जेल में परिरूद्ध महिलाओं के बच्चों को ठण्ड से बचाव हेतु ऊनी बस्त्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री मिठाईलाल चक्रवर्ती द्वारा गीत एवं जेल बंदी आर्केस्ट्रा द्वारा संगीत का प्रदर्शन भी किया गया। परमेश्वरी अभ्युत्थान समिति संचालक श्री प्रवीण एवं श्रीमती सरोज साहनी द्वारा बंदियों को योग के प्रशिक्षण में प्रशिक्षित बंदियों के उपलब्धियों का प्रदर्शन भी कराया गया। इस अवसर पर परमेश्वरी अभ्युत्थान समिति से श्रीमती माधुरी, श्री जगदीश यादव एवं श्री अनिल चौबे भी योगाभ्यास के दौरान उपस्थित रहें। विधि अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों के सम्मान में स्वागत वक्तव्य दिये गये तथा श्री आर.के. चौरे उप अधीक्षक जेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जेल उप अधीक्षक श्री रविशंकर सिंह एवं श्री आर.पी. मिश्रा, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री आर.डी.उमाडे, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा, आबकारी उप निरीक्षक श्री जिनेन्द्र जैन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा तथा कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता घारू द्वारा किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply