छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने तिलक महाविद्यालय मे किया ज्ञापन प्रदर्शन
छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने तिलक महाविद्यालय मे किया ज्ञापन प्रदर्श
कटनी, 21 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कटनी द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं।
जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर अभाविप द्वारा लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कुछ स्वघोषित छात्र नेताओं द्वारा विद्यार्थियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अभाविप ने इसका विरोध करते हुए छात्रहित की आवाज को मजबूती से उठाया।
नगर मंत्री अवध पांडे ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष बस सुविधा उपलब्ध कराने, छात्रावास शीघ्र प्रारंभ करने, सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड एवं पहचान पत्र लागू करने, वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई, स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था, नियमित कक्षाओं का संचालन, ऑडिटोरियम निर्माण तथा खेल मैदान की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मांगें रखीं।
अभाविप ने महाविद्यालय प्रशासन से ज्ञापन में उल्लेखित सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से निराकरण करने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला एसएफएस संयोजक तरुण पांडेय, भाग संयोजक नितिन साहू, नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी, सक्षम सोनकर, साक्षी तिवारी, अंशुल गोस्वामी, दिव्यांश द्विवेदी, अक्षत शर्मा, प्रशांत, अंकित, हरिओम, राहुल, सुयन्त गर्ग, प्राची, वशु सहित अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।