मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित

मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित

यश भारत। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रीवा, सतना और पन्ना जिले बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां नदियां, नाले और रपटे उफान पर हैं। दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट चुका है। प्रशासन ने आम जनता से उफनते नदी-नालों के पास न जाने की सख्त अपील की है।

सतना के नागौद में नाले में बहे 3 बाइक सवार, 1 का शव बरामद

सतना जिले के नागौद क्षेत्र में बीती रात ललचहा इटमा नाले के ऊपर से गुजर रही एक बाइक पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बह गई।

पन्ना में रुन्झ नदी के पुल पर डंपर बहा, ड्राइवर लापता

पन्ना जिले में पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। धरमपुर थाना क्षेत्र में रुन्झ नदी के शहपुरा पुल पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद एक डंफर चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन को पुल पर उतार दिया। पानी के प्रचंड वेग में डंपर समेत चालक बह गया। पुलिस और राहत दल चालक की तलाश में जुटे हुए हैं।

रीवा में 24 घंटे में 187 मिमी बारिश, 150 से अधिक गांव जलमग्न

रीवा जिले में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बारिश (187 मिमी) ने तबाही मचा दी है। रीवा शहर के निचले इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने से 150 से अधिक गांव मुख्य मार्गों से कट गए हैं। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version