बैतूल में सड़क हादसा: सीहोर जा रही कार खड़े ट्रक में घुसी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 9 घायल
बैतूल में सड़क हादसा: सीहोर जा रही कार खड़े ट्रक में घुसी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 9 घायल
बैतूल में सड़क हादसा: सीहोर जा रही कार खड़े ट्रक में घुसी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 9 घायल
मुलताई बैतूल: बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के मुख्य बिंदु
हादसे में हताहत: कार में सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
श्रद्धालु थे सवार: कार (MH 49 C 4756) में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास स्थित बूटीबोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले थे।
सीहोर जा रहे थे: सभी श्रद्धालु कार से सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे।