भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे थे युवक, ओवरब्रिज के पास कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे

Picsart 26 05 21 18 08 25 857

भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे थे युवक, ओवरब्रिज के पास कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत 3 घायल, कार के उड़े परखच्च

कटनी-इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर कटनी से आ रही है, जहां चाका बायपास ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

​बताया जा रहा है कि ये सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह काल बनकर आई दुर्घटना घट गई।

दिल को दहला देने वाला यह हादसा कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास का है। जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक UP 70 EH 2790 में सवार होकर पांच युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनकी मंजिल उत्तर प्रदेश का गोरखपुर थी, लेकिन कटनी पहुंचते ही उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

​हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति इतनी भयावह थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक कार के मलबे में ही बुरी तरह फंसा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

​इस हादसे में सूर्यश सेंगर, प्रयागराज निवासी 40 वर्षीय विवेक राजपूत, गोरखपुर निवासी प्रीतम शुक्ला, और कुंडा प्रतापगढ़ निवासी 33 वर्षीय अमित सिंह सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है