धनबाद से कोयंबटूर के बीच कटनी जंक्शन होकर चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 22 अगस्त से शुरू होगी नियमित सेवा
Oplus_16908288
कटनी(YASHBHARAT.COM)। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 अगस्त से धनबाद से और 25 अगस्त से कोयंबटूर स्टेशन से प्रारम्भ हो रहा है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया हैं।
नई ट्रेन की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार को प्रारम्भिक स्टेशन धनबाद से शाम 16:10 बजे रवाना होकर मार्ग से होते हुए दूसरे दिन सतना में भोर 04:50 बजे, कटनी 06:13 बजे, जबलपुर 07:50 बजे, नरसिंहपुर 08:58 बजे, पिपरिया 10:03 बजे, इटारसी 12:35 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन सोमवार को शाम 18:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को प्रारम्भिक स्टेशन कोयंबटूर से सुबह 07:50 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए दूसरे दिन इटारसी दोपहर 15:35 बजे, पिपरिया 16:33 बजे, नरसिंहपुर 17:33 बजे, जबलपुर 18:40 बजे, कटनी 20:03 बजे, सतना रात 21:15 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर 13:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।