katniमध्यप्रदेश

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में महिला कैदियों के बीच किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन 

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में महिला कैदियों के बीच किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

कटनी -अंतर्राष्ट्रीय योग दिबस के अबसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया की नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति कटनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल कटनी में महिला बंदियों के बीच में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी तैयारी के लिए विगत 14 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह योग अभ्यास कराया गया।तत्पश्चात 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी महिला बंदियों की सहभागिता से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर संस्था की अध्यक्ष साध्वी निगम, योग प्रशिक्षक कामिनी वंशकार, जिला जेल की शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button