मंडला: ‘मधुरम स्वीट्स’ में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मिठाई व बेकरी का सामान जलकर खाक

भोपाल: न्यू मार्केट स्थित बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग, दहशत

मंडला: ‘मधुरम स्वीट्स’ में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मिठाई व बेकरी का सामान जलकर खाक

मंडला: जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मिठाई एवं बेकरी की दुकान ‘मधुरम स्वीट्स’ में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान, मिठाइयां और बेकरी प्रोडक्ट्स जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मंडला: ‘मधुरम स्वीट्स’ में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मिठाई व बेकरी का सामान जलकर खाक

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दुकान के अंदर से भारी धुआं निकलते देखा। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे संचालक ने जब दुकान का शटर खोला, तो अंदर आग की भयावह लपटें उठ रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को अंदर रखा सामान बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला।

दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भारी आर्थिक नुकसान की आशंका

इस अग्निकांड में दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालांकि, हादसे में हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है।