श्री बजरंग कटाए घाट मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक अनुपम मंच – मनीष पाठक

IMG 20261125 WA0024

 

 

श्री बजरंग कटाए घाट मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक अनुपम मंच – मनीष पाठ

 

कटनी -श्री बजरंग कटाए घाट मेला स्थल में आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इसके उपरांत श्री पाठक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान एकल गायन, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

मेला स्थल पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाई गई शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रदर्शनियों का भी श्री पाठक ने भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों एवं प्रदर्शनी की जानकारी ली तथा उनकी रचनात्मक सोच, मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि यह मेला किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि हम सबका मेला है। यह हमारे शहर, हमारे नागरिकों और हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि मेले में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न विद्यालयों की सहभागिता देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। खेलकूद से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना विकसित होती है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी कला एवं परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियां यह दर्शाती हैं कि हमारे शहर की नई पीढ़ी में अपार प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता है।

इसे भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 20 नवंबर को 27 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह,नगर निगम परिसर में आयोजित होगा भव्य एवं गरिमामय समारोह, तैयारियों को लेकर महापौर की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक संपन्

 

श्री पाठक ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस मेले को अपना आयोजन समझकर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें, प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएं और मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाएं। हम सभी का सामूहिक प्रयास ही हमारे शहर की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

 

आइए, हम सब मिलकर अपनी परंपराओं, संस्कृति और प्रतिभाओं के इस उत्सव को और भव्य एवं यादगार बनाएं।

 

इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्य एवं पार्षद  शशिकांत तिवारी एमआईसी सदस्य श्री सुभाष शिबू साहू ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष  राजकुमार राजू शर्मा उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं शहर के नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श