MP Board Exam: परीक्षाओं की रेस में फंसा 50% सिलेबस, प्री-बोर्ड के बाद मिलेंगे महज 20 दिन; कैसे होगी 10वीं-12वीं की फाइनल तैयारी?

MP Board Exam: परीक्षाओं की रेस में फंसा 50% सिलेबस, प्री-बोर्ड के बाद मिलेंगे महज 20 दिन; कैसे होगी 10वीं-12वीं की फाइनल तैयारी?

भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी तीन महीने परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। स्कूलों में अब तक करीब 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूरा हो पाया है, जबकि दिसंबर से मार्च के बीच छमाही, प्री-बोर्ड, प्रायोगिक और मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला चलेगा। ऐसे में बचे हुए सिलेबस को पूरा करने के साथ रिवीजन और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय निकालना विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

MP Board Exam Date 2027: मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से होंगी 10वीं की परीक्षाएं

परीक्षाओं और आयोजनों का संभावित कार्यक्रम

  • छमाही परीक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्कूलों में फिलहाल छमाही परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद 7 दिसंबर को राष्ट्रीय बालरंग, कला उत्सव सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • प्री-बोर्ड परीक्षाएं: लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक प्री-बोर्ड परीक्षाएं 5 से 13 जनवरी तक प्रस्तावित हैं (विभाग इन्हें जनवरी के दूसरे सप्ताह से भी शुरू कर सकता है)। मूल्यांकन और नतीजे तैयार होने में 8 से 10 दिन लगने का अनुमान है, जिसके चलते प्री-बोर्ड के बाद सुधार व अभ्यास के लिए केवल करीब 20 दिन ही मिल सकेंगे।

  • बोर्ड व प्रायोगिक परीक्षाएं: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च तक होंगी। फरवरी की शुरुआत में प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं, जिससे छात्रों को दोनों की तैयारी साथ-साथ करनी होगी।

इसे भी पढ़ें-  ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, मां के क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाई हलचल

पाठ्यक्रम पूरा करने और रेमेडियल तैयारी की रणनीति

  • सिलेबस व अतिरिक्त कक्षाएं: विभागीय अधिकारियों के अनुसार, छमाही परीक्षा तक 60 से 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य है और बाकी सिलेबस दिसंबर में पूरा कराया जाएगा। प्राचार्यों का कहना है कि प्री-बोर्ड के बाद रेमेडियल और अतिरिक्त कक्षाओं के जरिए कमजोर विषयों पर फोकस किया जाएगा।

  • जिला शिक्षा अधिकारी का बयान: जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने बताया कि छमाही परीक्षा के दौरान भी कक्षाएं चलाई जा रही हैं और स्कूलों को पाठ्यक्रम तेजी से पूरा करने व रेमेडियल कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श