मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के नाम, देखें उनके स्टाइलिश लुक्स
नई दिल्ली/प्यूर्टो रिको: प्यूर्टो रिको में आयोजित प्रतियोगिता में जेनिफर बैरेटो ने दुनियाभर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत की ओर से काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। जीत के साथ-साथ जेनिफर बैरेटो अपने ग्लैमरस और शाही अंदाज वाले स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
जेनिफर बैरेटो के चर्चित स्टाइलिश लुक्स
ब्लैक फ्यूजन लुक: ब्लैक क्रॉप्ड टॉप, हाई-वेस्ट ट्राउजर और एम्बेलिश्ड एसिमेट्रिकल ओवरले के साथ फ्लेयर्ड स्लीव्स व ब्लैक हील्स ने उन्हें बोल्ड और एलिगेंट अंदाज दिया।
व्हाइट गाउन में रॉयल अंदाज: डीप V-नेकलाइन और फ्लोई ड्रेपिंग वाले फ्लोर-लेंथ व्हाइट गाउन को उन्होंने कमर पर सिल्वर डिटेलिंग, डायमंड नेकलेस और स्लीक बन के साथ बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया।
हॉट पिंक में ग्लैमरस स्टाइल: ड्रामेटिक रफल्स, स्कल्प्टेड बो डिटेलिंग और हाई स्लिट वाले शाइनी हॉट पिंक सैटिन गाउन के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाई पोनीटेल ने लुक में खास आकर्षण जोड़ा।
पेस्टल ब्लू में शाही एलिगेंस: हल्के पेस्टल ब्लू शेड का फ्लोर-लेंथ गाउन वन-शोल्डर कट, डीप प्लंजिंग नेकलाइन, कमर पर क्रिस्टल एम्बेलिश्ड क्रॉस-ड्रेपिंग और बारीक प्लीट्स वाली फ्लोइंग स्कर्ट के चलते सॉफ्ट ग्लैम और हाई-फैशन का संगम दिखा।
व्हाइट गाउन में ब्राइडल ग्लैम: ऑफ-व्हाइट सैटिन गाउन में कॉर्सेट-स्टाइल बॉडीस, स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और नाजुक बीडवर्क व पर्ल जैसी एम्बेलिशमेंट ने इसे रेड-कार्पेट और मॉडर्न ब्राइडल ग्लैम का शानदार मेल बना दिया।











