कटनी में सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में 26 नवंबर को ‘दिशा’ समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की होगी समीक्षा
कटनी: खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार, 26 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ जिले की बुनियादी और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु
निर्माण व शहरी-ग्रामीण योजनाएं: कानून व्यवस्था, रेलवे व NHAI के अंतर्गत जनहित निर्माण कार्य, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), जल जीवन मिशन के कार्य तथा पंचायत स्तर के खेल मैदानों पर चर्चा होगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा व लोक निर्माण: स्वास्थ्य विभाग के तहत मातृ एवं बाल स्वास्थ्य और टीबी मुक्त भारत अभियान, शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) के सेतु व सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति देखी जाएगी।
कृषि व अन्य योजनाएं: कृषि विभाग की धान उपार्जन तैयारी, रबी सीजन के लिए उर्वरक की उपलब्धता, विकसित भारत जी राम जी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
प्रशासनिक तैयारी व निर्देश
कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी संबंधित विभागों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।











