ब्रेकिंग न्यूज़ | विजयराघवगढ़ के बंजारी में भीषण बस हादसा बस पलटने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 8 गंभीर घायल; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

IMG 20261010 WA0003

ब्रेकिंग न्यूज़ | विजयराघवगढ़ के बंजारी में भीषण बस हादसा

बस पलटने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 8 गंभीर घायल; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजा

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में कक्षा 11वीं की छात्रा शिवानी लोधी, पिता संतोष पटेल, निवासी पिपरा की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि करीब 20 यात्रियों का विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

हादसे के बाद सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विजयराघवगढ़ अस्पताल के बाहर विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अनफिट बसें सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारी लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।