चिप्स-बिस्किट खरीदते वक्त सावधान: पैकेट के आगे आएगा ‘लाल खतरे का निशान’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

चिप्स-बिस्किट खरीदते वक्त सावधान: पैकेट के आगे आएगा 'लाल खतरे का निशान', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

चिप्स-बिस्किट खरीदते वक्त सावधान: पैकेट के आगे आएगा ‘लाल खतरे का निशान’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की जानकारी अब सामने की तरफ स्पष्ट चेतावनी के रूप में दिखानी होगी। संविधान दिवस के अवसर पर जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान में स्वास्थ्य के अधिकार की बात निहित है और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने से एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकेगा।

₹5 के लेज पैकेट में निकले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स, कंज्यूमर कोर्ट ने पेप्सिको पर लगाया ₹8,000 का जुर्माना

फैसले की मुख्य बातें

लाल हेक्सागन चेतावनी: अदालत ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को निर्देश दिया है कि ज्यादा फैट, शुगर और नमक वाले उत्पादों के लिए अलग-अलग लाल रंग के षट्कोण (हेक्सागन) लेबल अनिवार्य किए जाएं। इन पर स्पष्ट चित्र के साथ बड़े अक्षरों में “HIGH FAT”, “HIGH SUGAR” या “HIGH SALT” लिखा होगा।

आकार की तय सीमा: प्रत्येक लाल हेक्सागन का आकार पैकेट के फ्रंट हिस्से के कम से कम 4 से 5 प्रतिशत के बराबर होना आवश्यक किया गया है, ताकि उपभोक्ता इसे आसानी से देख और पढ़ सकें। FSSAI के सैंपल विवाद पर बिसलेरी की सफाई: कहा- ‘हमारा पानी पूरी तरह सुरक्षित, अब तक नहीं मिला कोई आधिकारिक नोटिस’

नए मानक: लेबलिंग के लिए सीमा (थ्रेशोल्ड) नए सिरे से तय करने को कहा गया है और कुल चीनी (टोटल शुगर), सैचुरेटेड फैट व नमक को आधार बनाने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि DGI 2024 की टेबल 15.1 को जस का तस लागू नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर में सोलर कारोबार का बड़ा फर्जीवाड़ा: जिस कंपनी में नौकरी की, उसी के संसाधनों से 15 दूसरी कंपनियों को पहुंचाया फायदा, 70 से 75 ऑर्डर में खेल का खुलासा

FSSAI को समयसीमा और स्कूलों में पोषण शिक्षा

4 महीने में ड्राफ्ट, 10 हफ्ते में रिपोर्ट: सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को ड्राफ्ट नियम तैयार करने के लिए 4 महीने की समयसीमा दी है और 10 सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कंपनियों को स्वैच्छिक अनुपालन के लिए 365 दिन देने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई थी।

स्कूलों में जागरूकता: बच्चों में स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने के लिए स्कूलों में पोषण से जुड़ी शिक्षा (न्यूट्रिशनल लिटरेसी) लागू करने, पाठ्यक्रम में बदलाव करने और विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी जोर दिया गया है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श