Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

Road Accident Katni: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

कटनी(विवेक शुक्ला)। बड़वारा थाना अंतर्गत कटनी-शहडोल मार्ग पर ग्राम मझगवां के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक 38 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई।

बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के मुताबिक बरही थाना अंतर्गत ग्राम बिचपुरा निवासी 38 वर्षीय दौलत उर्फ रमेश पिता धर्मदास दुबे बीतीरात 10 बजे के लगभग बाइक से वापस लौटते समय ग्राम मझगवां के समीप टेलर ट्रक क्रमांक पी.बी.06व्ही-0907 की चपेट में आ गया।

जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराते हुए आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम