Site icon Yashbharat.com

मटवारा कांड के ईनामी आरोपी गिरफ्तार, स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई

IMG 20251027 WA0101

मटवारा कांड के ईनामी आरोपी गिरफ्तार, स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवा

कटनी(YASHBHARAT.COM)।स्लीमनाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि थाना स्लीमनाबाद
के अपराध क्रमांक 579/25 धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) बी एन एस , 3(1) ए , 3(1) सी , 3(1) ई ,3(1) द, 3(1) ध 3(2) व्ही क एस सी / एस टी एक्ट के तहत आवेदक राजकुमार चौधरी पिता भजनलाल चौधरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मटवारा पोस्ट बंधी जिला कटनी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज होने के पश्चात उक्त इस मामले के आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की सकुनत ग्राम मटवारा एवं संभाबित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी एवं हर सम्भब प्रयास किये जा रहे परन्तु आरोपियो का कोई पता नही चल पा रहा था । आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा 10000 रूपये के नगद ईनाम उद्घोषणा की गयी थी। मामले की विवेचना दौरान 27 अक्टूबर को रामानुज, रामबिहारी, सतीश व पवन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के बाद पूछताछ की गयी और इसके बाद न्यायालय कटनी मे पेश किया गया ।
आरोपियों की गिरफ्तारी मे भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार , उनि किशोर व्दिवेदी , काशीराम झारिया , उनि सिद्धार्थ राय, उनि रूपेंद्र राजपूत, उनि महेंद्र जायसवाल,उनि योगेश मिश्रा, सउनि जुबेर अली , सउनि मानकी धुर्बे , प्र.आर. तेज प्रकाश , विजय सिंह, अंकित दुबे , लखन पटेल,आर. मनीष पटेल , रोहित पाटकर , रजनीश तेकाम , अभिषेक सिंह , आशीष पटेल ,सौरभ पटेल , सोने सिंह , योगेश पटेल, सुनीता सिंह , नेहा शर्मा, रागिनी सिकरवार, अजय साकेत, सतेंद्र राजपूत, अमित श्रीपाल सायबर सेल की अहम भूमिका रही l

Exit mobile version