पुरुषोत्तम मास में गायत्री महिला योग केंद्र का धार्मिक भ्रमण, बांदकपुर-रूपनाथ में दर्शन कर अर्जित किया पुण्य लाभ

पुरुषोत्तम मास में गायत्री महिला योग केंद्र का धार्मिक भ्रमण, बांदकपुर-रूपनाथ में दर्शन कर अर्जित किया पुण्य ला

कटनी- पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के शुभ अवसर पर गायत्री महिला योग केंद्र, कटनी की ओर से बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम एवं रूपनाथ मंदिर की धार्मिक यात्रा सह पिकनिक का आयोजन किया गया।

शनिवार को केंद्र की सभी सदस्याएं बस द्वारा बांदकपुर पहुंचीं। वहां प्राचीन जागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सभी ने रूपनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर के दर्शन किए। रूपनाथ की हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सभी ने कुछ समय व्यतीत किया।

भक्ति और मेल-जोल का संगम

दर्शन के बाद रूपनाथ परिसर में ही पिकनिक का आयोजन हुआ। सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया और भजन-कीर्तन किया। सदस्यों ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में तीर्थ यात्रा से हजार गुना फल मिलता है। इस यात्रा से तन और मन दोनों को शांति मिली।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर केंद्र से निमिषा अग्रवाल, आरती सुहाने, अपर्णा सोनी, उर्मिला अग्रवाल, निशी सिंहा, शोभा रिजवानी, सरोज सेठिया, मंजू राय, ममता माया अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ रितेश सिंहा, आनंद सुहाने, नवनीत अग्रवाल एवं गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।

केंद्र की संचालिका ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से महिलाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

 

Exit mobile version