अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक का झिंझरी क्षेत्र भ्रमण, शैडो एरिया में सतत निगरानी के दिए निर्देश

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक का झिंझरी क्षेत्र भ्रमण, शैडो एरिया में सतत निगरानी के दिए निर्देश

कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी झिंझरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 स्थित पीरबाबा बायपास एवं गुलबारा बायपास जैसे अति संभावित दुर्घटना क्षेत्रों तथा विभिन्न शैडो एरिया का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लेते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हाइवे पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने तथा शैडो एरिया में निरंतर गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Exit mobile version