एमपी में कई जिलों में बारिश भोपाल ग्वालियलर जबलपुर कटनी सहित अन्य शहरों में घना कोहरा

एमपी में कई जिलों में बारिश भोपाल ग्वालियलर जबलपुर कटनी सहित अन्य शहरों में घना कोहर

मप्र- दो सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। ग्वालियर में ढाई इंच पानी गिर गया। वहीं 8 जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, खंडवा, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, बड़वानी, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, देवास, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, खरगोन, सीहोर, सागर, मऊगंज, धार कटनी आदि जिलों में 24 घंटे के अंदर बारिश का दौर चला। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ढाई इंच, गुना, शिवपुरी-सागर में 1 इंच, दतिया में पौन इंच और राजगढ़ में आधा इंच पानी गिर गया। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, मुरैना, सीहोर, सागर, रायसेन व अन्य जिलों में ओले भी गिरे। बारिश, आंधी-ओले के मौसम के बीच बुधवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। ग्वालियर में गई। यानी, यहां 50 मीटर के बाजुराहो, भोपाल, ग्वालियर में सबसे कम विजिबिलिटी दर्ज की गई। यानी, यहां 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखा। खजुराहो, भोपाल, दतिया, नर्मदापुरम, नौगांव, रीवा, सतना, राजगढ़, सागर, गुना, रायसेन, श्योपुर, बालाघाट, उमरिया, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर कटनी में कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल और इंदौर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। जबकि ग्वालियर में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई। हालात को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है

Exit mobile version