Site icon Yashbharat.com

एस.पी. कटनी एवं एएसपी द्वारा पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों के साथ लिया गया रेलवे स्टेशन का जायजा

IMG 20250221 WA0125

 

एस.पी. कटनी एवं एएसपी द्वारा पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों के साथ लिया गया रेलवे स्टेशन का जायज

महाकुंभ प्रयागराज में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन में चौकसी बढ़ाई गई है, कटनी और मुरवारा रेलवे स्टेशन में महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ जमा हो रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा सहित कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, आरपीएफ, सीआरपीएफ एवं कटनी पुलिस बल के साथ कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी से यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा श्रद्धालुओं/ यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे स्टेशन में बनी पीली लाइन को क्रॉस न करें, रेल सेफ्टी से संबंधित नियमों का अनुपालन करें, जब तक कि ट्रेन रुक ना जाए, ट्रेन के दरवाजे ना खुल जाए भगदड़ ना करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा निर्देशित किया गया कि सीनियर ऑफिसर्स लगातार मौके पर विजिट करते रहे, रेल्वे कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते रहे, ट्रेन की जो सूचना है कि कौन सी ट्रेन, किस प्लेटफार्म पर आना है वह निश्चित है उसमें अंतिम क्षणों में कोई बदलाव न हो ताकि यात्रीगण परेशान ना हों। हॉस्पिटल की टीम और फायर ब्रिगेड स्टेशन में उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Exit mobile version