Rail News रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब यह रेलगाड़ी आगामी दिनांक 01.10.2023 तक चलाई जायगी ।
गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति – अगरतला एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी दिनांक 28.09.2023 तक प्रत्येक गुरूवार को, अपने निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01666 अगरतला – रानी कमलापति एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी दिनांक 01.10.2023 तक प्रत्येक रविवार को, अपने निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी ।
इससे पूर्व उक्त गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति – अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29.06.2023 एवं गाड़ी संख्या 01666 अगरतला – रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 02.07.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था।
यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी पता करके यात्रा सुनिश्चित करें .।

