Indian Railway News रीवा- रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर तक बढ़ाई

22 11 2020 tejas train 1200

Indian Railway News रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल दोनों दिशाओं में दिनांक 30.09.2023 तक अपने निर्धारित दिन, समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी।

इससे पूर्व इस गाड़ी को दिनांक 24.06.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था। यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुँचे।

इसे भी पढ़ें-  FSSAI के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची महाराष्ट्र सरकार, अधिकारियों के अधिकार सीमित करने का आरोप