काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला: UPSSSC के उपसचिव बनाए गए, यूपी में 34 प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला: UPSSSC के उपसचिव बनाए गए, यूपी में 34 प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर

वाराणसी/लखनऊ, यशभारत। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्र का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का उपसचिव नियुक्त किया गया है।

2 साल संभाली काशी विश्वनाथ मंदिर की कमान अंबेडकर नगर के रहने वाले 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने करीब दो वर्षों तक काशी विश्वनाथ मंदिर और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के CEO के रूप में अपनी सेवाएं दीं। एलएलएम की पढ़ाई कर चुके विश्व भूषण मिश्र 2022 में वाराणसी के एडिशनल कमिश्नर बनाए गए थे, जिसके बाद 2024 में उन्हें मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

प्रशासनिक फेरबदल में कई बड़े चेहरे शामिल शासन द्वारा जारी सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई तैनातियां दी गई हैं:

क्या है UPSSSC? उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य सरकार की एक प्रमुख संस्था है, जो ‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2014’ के तहत गठित की गई थी। यह आयोग राज्य प्रशासनिक विभागों में ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है।

Exit mobile version