राहत समर्पण सेवा समिति ने स्केटिंग रुद्र रुद्र पटेल का किया भव्य सम्मान भारत के 16 राज्यों की यात्रा कर युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

राहत समर्पण सेवा समिति ने स्केटिंग रुद्र रुद्र पटेल का किया भव्य सम्मान भारत के 16 राज्यों की यात्रा कर युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रो

 

विजयराघवगढ़। समाज सेवा एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा स्केटिंग रुद्र के नाम से प्रसिद्ध युवा साहसी रुद्र पटेल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रुद्र पटेल ने स्केटिंग के माध्यम से देश के 16 राज्यों की यात्रा कर अपने अदम्य साहस आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी इस अनूठी यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सीमित संसाधन भी बड़े सपनों के आड़े नहीं आते। समारोह में उपस्थित लोगों ने रुद्र पटेल की उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने कहा कि समाज में ऐसे प्रतिभाशाली और साहसी युवाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है क्योंकि उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं। समिति सदैव शिक्षा, खेल सामाजिक सेवा और प्रतिभा सम्मान के क्षेत्र में सक्रिय रही है तथा आगे भी युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी सम्मान समारोह के दौरान रुद्र पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां अवश्य आती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने का संदेश दिया कार्यक्रम में सत्यम पाण्डेय ने कहा कि रुद्र पटेल जैसे युवा देश की अमूल्य धरोहर हैं जो अपने कार्यों से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और कुछ अलग करने की प्रेरणा दे रहे हैं। ऐसे युवाओं का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। इस अवसर पर वीरेंद्र सोनी, अभय सोनी, शारदा प्रसाद साहू, सत्यम पांडेय, अमन सोनी रामसुजान पटेल, अमित साहू, दीपक खटीक सहित राहत समर्पण सेवा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा रुद्र पटेल को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

राहत समर्पण सेवा समिति ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि युवाओं की प्रतिभा को पहचानना उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को नई उड़ान देना ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Exit mobile version