Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया, जानिए कौन हैं ये

rajya_sabha

rajya_sabha

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  द्वारा वरिष्ठ वकील  उज्ज्वल देवराव निकम, प्रख्यात इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर  एवं भारत सरकार में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उज्ज्वल देवराज निकम, सी. सदानन्दन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.

उज्ज्वल देवराज निकम ने बीजेपी के टिकट पर मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे.

वहीं, हर्ष वर्धन श्रृंगला विदेश सचिव रह चुके हैं.

गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है राष्ट्रपति ने नामित सदस्यों के रिटायरमेंट के कारण ख़ाली हुए पदों को भरने के लिए राज्यसभा में इन चारों को नामित किया है।

Exit mobile version