Police Vs Police: सतना के रेंजर की रीवा के होटल में खुली पोल, पुलिसकर्मी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों दबोचा
Police Vs Police: सतना के रेंजर की रीवा के होटल में खुली पोल, पुलिसकर्मी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों दबोचा
Police Vs Police: सतना के रेंजर की रीवा के होटल में खुली पोल, पुलिसकर्मी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों दबोचा
रीवा: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद सामने आया है, जो अब रीवा और सतना जिले की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। सतना वनमंडल के बरौंधा वनपरिक्षेत्र में पदस्थ रेंज ऑफिसर (रेंजर) बृजेन्द्र पाण्डेय को उनकी ही पत्नी ने रीवा के एक नामचीन निजी होटल ‘रॉयल इन’ के कमरे में एक गैर महिला (प्रेमिका) के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि रेंजर की पत्नी कोई आम महिला नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस की एक जांबाज कर्मचारी हैं। इस घटनाक्रम के बाद बीच सड़क पर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
होटल का दरवाजा खुलते ही मंचा हड़कंप, भाग निकली प्रेमिका
मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय की गतिविधियों पर उनकी पत्नी को लंबे समय से शक था। पुख्ता सूचना के आधार पर पत्नी रीवा के होटल रॉयल इन पहुँचीं:
कमरे में रंगे हाथों पकड़ा: कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रेंजर की पत्नी ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया और अंदर दाखिल हुईं, वैसे ही कमरे के भीतर रेंजर के साथ मौजूद दूसरी महिला (प्रेमिका) बदहवास होकर बाहर की तरफ भागने लगी।
हाईवे पर पहुंच गया विवाद: होटल के अंदर शुरू हुआ यह पारिवारिक विवाद देखते ही देखते रीवा के बीच हाईवे (मुख्य सड़क) तक पहुँच गया। Police Vs Police: सतना के रेंजर की रीवा के होटल में खुली पोल, पुलिसकर्मी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों दबोचा
पत्नी भी MP पुलिस में तैनात; बीच सड़क पर बाल पकड़कर पीटा
इस पूरे मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय की पत्नी भारती उपाध्याय मध्य प्रदेश पुलिस में बतौर महिला पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं दे रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि वह भी सतना के उसी बरौंधा थाना क्षेत्र में पदस्थ हैं, जहां उनके पति रेंजर हैं।
क्रूरता का वीडियो वायरल: हाईवे पर अपनी प्रेमिका को सुरक्षित भगाने के चक्कर में रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय सरेआम कानून और इंसानियत की धज्जियां उड़ाते दिखे। वीडियो में रेंजर अपनी पुलिसकर्मी पत्नी भारती के बाल पकड़कर उन्हें बीच सड़क पर बेरहमी से मारते-पीटते और घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, ताकि उनकी प्रेमिका को वहां से भागने का मौका मिल सके।
अब कोर्ट पहुँचा मामला, तलाक के लिए दिया आवेदन
इस शर्मनाक और हिंसक घटनाक्रम के बाद दोनों शासकीय कर्मचारियों का यह रिश्ता पूरी तरह से टूट चुका है।
तलाक की नौबत: मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद और मारपीट के बाद अब दोनों पक्षों ने आपसी सहमति या विवाद के चलते न्यायालय (कोर्ट) में तलाक (Divorce) के लिए आवेदन दायर कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस विभाग अपनी महिला कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में संज्ञान ले रहा है, वहीं वन विभाग भी अपने रेंजर अधिकारी के इस अमर्यादित और हिंसक आचरण को लेकर विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी में है।