Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी विभागों से मांगी योग्य प्रविष्टियां; 30 जून है लास्ट डेट

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी विभागों से मांगी योग्य प्रविष्टियां; 30 जून है लास्ट डेट

कटनी : देश के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार ‘पद्म पुरस्कार वर्ष 2027’ (Padma Awards 2027) के लिए विधिक नामांकन प्रक्रिया का शंखनाद हो गया है। कला, साहित्य, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान देने वाली छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के सभी प्रमुख विभागों, पुलिस प्रशासन, अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) और स्थानीय निकायों (नगर निगम/जनपद) को अपने-अपने क्षेत्रों से योग्य एवं उत्कृष्ट व्यक्तियों की प्रविष्टियाँ ढूंढकर तत्काल भेजने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

केवल ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन; विभागों को मिले क्रेडेंशियल्स

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, डिजिटल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था तय की गई है:

30 जून है अंतिम समय-सीमा; देरी पर प्रस्ताव होंगे स्वतः निरस्त

जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के लिए समय-सीमा (Deadline) का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है:

पद्म पुरस्कारों का विन्यास: भारत सरकार द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर तीन श्रेणियों— पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा) की घोषणा की जाती है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कटनी जिले की माटी से जुड़े जमीनी और हकदार लोगों के नाम इस बार दिल्ली तक पहुंचे।

Exit mobile version