SYNA महाविद्यालय में पांच दिवसीय Ignite Orientation कार्यक्रम की हुई शुरआत,शिक्षा के साथ संस्कार व प्लेसमेंट उपलब्ध कराना ही लक्ष्य: डॉ. सी. राजेश कुमार

SYNA महाविद्यालय में पांच दिवसीय Ignite Orientation कार्यक्रम की हुई शुरआत,शिक्षा के साथ संस्कार व प्लेसमेंट उपलब्ध कराना ही लक्ष्य: डॉ. सी. राजेश कुमा

 

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ‘Ignite Orientation Programme’ का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य/निदेशक डॉ. सी. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं प्रोफेशनल ज्ञान की भी आवश्यकता है। इसी दिशा में महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

*उन्होंने कहा कि “शिक्षा के साथ संस्कार और विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना ही महाविद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है।” विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विभिन्न गतिविधियों, विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पांच दिवसीय Ignite Orientation Programme के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम वर्क, लीडरशिप एवं करियर प्लानिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार, डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, सुश्री याशिका तिवारी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरा लाल केवट, शोभित त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, नेहा सिंह, श्वेता चांदवानी, प्रशांत सोनी, माला रोहरा, अनामिका नायक, सूरज रजक सहित सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version