Latest
पद्म पुरस्कार 2027: असाधारण कार्य करने वालों के लिए नामांकन शुरू, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
पद्म पुरस्कार 2027: असाधारण कार्य करने वालों के लिए नामांकन शुरू, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
कटनी। पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उल्लेखनीय योगदान देने योग्य व्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आध्यात्म, योग, वन्यजीव संरक्षण, कृषि, जमीनी नवाचार, पुरातत्व एवं वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के लिए भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
इच्छुक योग्य व्यक्ति अपना नामांकन मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल padmaawards.mp.gov.in पर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, भारत सरकार को सीधे नामांकन भेजने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in का उपयोग भी किया जा सकता है।
योग्य व्यक्ति या उनके नाम की सिफारिश करने वाले लोग दो माध्यमों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
राज्य सरकार के माध्यम से: इच्छुक व्यक्ति मध्य प्रदेश शासन के आधिकारिक पोर्टल padmaawards.mp.gov.in पर जाकर अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं।
केंद्र सरकार को सीधे: भारत सरकार को सीधे नामांकन भेजने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।
आवेदन की आखिरी तारीख: 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
यदि आपके आस-पास या क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने नि:स्वार्थ भाव से समाज या देश के लिए कोई असाधारण काम किया है, तो 15 जुलाई से पहले उनका नामांकन जरूर दर्ज कराएं ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच मिल सके।