Latest

सरकारी नौकरी: कटनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 24 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी: कटनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 24 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी: कटनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 24 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन की आखिरी तारीख

कटनी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कटनी जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 और सहायिकाओं के 15 पदों सहित कुल 24 पदों पर भर्ती की जा रही है. यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी और मानदेय आधारित होंगी।

परियोजना अनुसार रिक्त पदों का पूरा विवरण

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि जिले की अलग-अलग परियोजनाओं में पदों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:

बाल विकास परियोजना का नाम रिक्त पद (कार्यकर्ता) रिक्त पद (सहायिका)
कटनी शहरी 4 पद
मुड़वारा 1 पद 1 पद
बहोरीबंद 1 पद 3 पद
रीठी 2 पद 1 पद
ढीमरखेड़ा 4 पद 2 पद
विजयराघवगढ़ 3 पद
बड़वारा 1 पद 1 पद
कुल पद (24) 9 पद 15 पद

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता एवं शर्तें

  • स्थानीय निवासी: आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य क्षेत्रों की महिलाएं इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगी।

  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदिका का न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदिका की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकती हैं, ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होंगे।

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026

  • आवेदन में संशोधन (Correction) की अवधि: 15 जुलाई 2026 तक

  • आधिकारिक पोर्टल: आवेदन एमपी ऑनलाइन के विशेष चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से भरे जा रहे हैं।

  • आवेदन शुल्क: एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने पर 100 रुपये शुल्क + 18% जीएसटी देय होगा।

  • जरूरी निर्देश:

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों को PDF प्रारूप में ही अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट प्रति संभालकर रखना आवेदिका की जिम्मेदारी होगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत नियमावली देखने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जा सकते हैं।

Back to top button