कटनी कलेक्टर का कड़ा रुख- गलत गिरदावरी पर नपेंगे पटवारी; 14 अगस्त के शिविर से पहले निपटाएं CM हेल्पलाइन की शिकायतें

कटनी TL बैठक: कलेक्टर का सख्त निर्देश- 'गलत गिरदावरी पर होगी पटवारियों पर सीधी कार्रवाई'; फील्ड भ्रमण और जन-विश्वास शिविरों की समीक्षा

कटनी कलेक्टर का कड़ा रुख- गलत गिरदावरी पर नपेंगे पटवारी; 14 अगस्त के शिविर से पहले निपटाएं CM हेल्पलाइन की शिकायतें

कटनी: कटनी कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (TL) बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत तहसीलदार और जनपद सीईओ रोस्टर बनाकर अनिवार्य रूप से फील्ड भ्रमण करें और सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई व लोक सेवा गारंटी के मामलों को प्राथमिकता से सुलझाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार तथा अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 गलत गिरदावरी बर्दाश्त नहीं: केवल वैध कृषि भूमि की ही होगी प्रविष्टि

राजस्व समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धान फसल के रकबे की वास्तविक एवं सटीक गिरदावरी (Crop Survey) करने के निर्देश दिए:

 14 अगस्त को सिलौंडी क्लस्टर में शिविर, ढीमरखेड़ा के लंबित मामलों का हो समाधान

कलेक्टर तिवारी ने विकासखंड ढीमरखेड़ा के सिलौंडी क्लस्टर में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर से पहले ही अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के लंबित सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के आवेदनों को निपटाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को शिविर स्थल पर परेशान न होना पड़े।

 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और जनहितैषी योजनाओं की समीक्षा

बैठक में अन्य विभागों की प्रगति की भी बिंदुवार समीक्षा की गई:

  1. हर घर तिरंगा अभियान: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ आयोजित की जाएगी। इसमें शासकीय तिलक महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, NCC और NSS के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

  2. महिला एवं बाल विकास: लाड़ली लक्ष्मी योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन बढ़ाए जाएं। सभी SDM को हर सप्ताह CDPO के साथ प्रगति समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए।

  3. स्वास्थ्य एवं ई-केवाईसी: रीठी जनपद सीईओ को ई-केवाईसी में तेजी लाने तथा स्वास्थ्य विभाग को ‘दस्तक अभियान’ व गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन (ANC Registration) में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

Exit mobile version