खरपतवार दवा डाल कर नष्ट कर दी धान की फसल, मझगवां फाटक में आदिवासी परिवार दबंगई से परेशान, पुलिस व प्रशासन नहीं सुन रहा फरियाद

खरपतवार दवा डाल कर नष्ट कर दी धान की फसल, मझगवां फाटक में आदिवासी परिवार दबंगई से परेशान, पुलिस व प्रशासन नहीं सुन रहा फरियाद

कटनी। ये गर्मी नहीं सावन के महीने में धान की फसल के खेत हैं। जिसे खरपतवार दवा डाल कर नष्ट किया गया है। मझगवां फाटक कटनी निवासी मुन्नी बाई, गीता बाई आदीवासी के खेत में शिव कुमार पटैल निवासी कुठला के द्वारा बल पूर्वक कब्ज़ा करने की नियत से पिछले दो वर्षों से मारपीट करने कुठला थाने में झुठी रिपोर्ट कर आदीवासी परिवार को डरा धमकाकर खेती नहीं करने दी जा रही है। पीड़ित आदीवासी महिलाओं द्वारा थाना कुठला, कलेक्टर कटनी, पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देने के बाद भी शिव कुमार पटेल एवं उसके भाइयों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। बरसात पूर्व कर्ज लेकर आदीवासी परिवार द्वारा अपनी कृषि भूमि पर धान का रोपा लगाया गया था। जिसे शिव कुमार पटेल द्वारा खरपतवार दवा डाल कर नष्ट कर दिया गया है। पीड़ित आदीवासी परिवार पिछले दो वर्षों से न्याय की मांग को लेकर भटक रहा है।

↑
Exit mobile version