katni

Kuthla Police Update: रात को DJ बजाकर शोर करने वाले के विरूद्ध कुठला पुलिस ने की कार्रवाई

Kuthla Police Update: रात को DJ बजाकर शोर करने वाले के विरूद्ध कुठला पुलिस ने की कार्रवाई ।  पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे एवं  अति. पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया व नगर पुलिस अधीक्षक  ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे कुठला पुलिस द्वारा आधी रात को डी0जे0 बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की  गई ।

14 अक्‍टूबर  को रात मे सूचना प्राप्त हुई ग्राम मझगवां फाटक मे छेदीलाल चौधरी पिता फुल्लू चौधरी निवासी मझगवां फाटक का गाव मे डी0जे0 बजाकर शोर शराबा मचा रहा है जिससे मोहल्ले के लोगो को बहुत परेशनी हो रही है।

जो तत्काल सउनि. तीरथ तेकाम एवं आर. कमलकांत यादव द्वारा ग्राम मझगवां पहुचे जो गांव का छेदीलाल चौधरी द्वारा बहुत तेज आवाज मे डी0जे0 बजाकर शोर शराबा कर ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था जो वर्तमान मे विधान सभा चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया के चलते आचार संहिता लागू होने से  कलेक्ट्रर महोदय द्वारा  09अक्‍टूबर को लोक परिशांति बनाये रखने के लिए ध्वनि विस्तार यंत्रो पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जो छेदीलाल चौधरी पिता फुल्लू चौधरी निवासी मझगवां फाटक द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश की अभेलना की गई है जिसके विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए डी0जे0 के दो साउंड बोक्स एवं एक एम्पलीफायर मशीन जप्त की गई है।

विशेष भूमिका-

थाना प्रभारी कुठला श्री अभिषेक चौबे के निर्देशन मे सउनि. तीरथ तेकाम एवं आर कमलकांत यादव की उक्त कार्यवाही मे विशेष भूमिका रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम