Site icon Yashbharat.com

दीपावली क़े अवसर पर सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने गरीव परिवारों मे बाँटी खुशियाँ

1000985076 scaled

दीपावली क़े अवसर पर सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने गरीव परिवारों मे बाँटी खुशिया

कटनी -सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जरूरतमंदों के बीच खुशियों की दिवाली मनाई गई इस बार खुशियों की दिवाली गायत्री नगर अंबेडकर वार्ड में पांच आंगनबाड़ियों से जानकारी लेकर 25 जरूरतमंद परिवारों के बीच में खुशियों की दिवाली मनाई गई। इसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा का दीप प्रज्वलन किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा तिवारी, रागिनी सिंह एवं श्रीमान संतोष शुक्ला वार्ड पार्षद जी। समिति से मधु त्रिपाठी, पलक पांडे ,अनामिका तिवारी, पूनम त्रिपाठी जी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पूजा पाठ करके की गई। समिति के द्वारा एक छोटी सी कोशिश सभी जरूरतमंद परिवार जो आए हुए थे उन सभी के साथ में गेम खेल कर उन्हें उपहार स्वरूप पूजन की समस्त सामग्री वितरण की गई जिसमें स्टील की दोरिया ,लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, लाई, बताशा, मिट्टी का दिया ,तेल वाती अगरबत्ती, माचिस ,नारियल, मिठाई पटाखे ,रंगोली , बोतल टिफिन,कपड़े, कुरकुरे ,चिप्स, बिस्किट आदि सामग्री वितरण की गई। इसमें सभी परिवार को अग्रिम दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और उन्हें प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

और यह सभी कार्य सर्वशक्ति महिला सेवा समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती माही तिवारी ,सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, उपाध्यक्ष संतोषी बड़गैया, उप सचिव संजना पांडे, संगठन मंत्री श्रुति सेठिया, प्रचार मंत्री शिखा खमपरिया ,आय व्यय मंत्री नीतू सोनी, सूचना मंत्री शिवानी बर्मन, व्यवस्था मंत्री रोशनी जायसवाल, मीडिया प्रभारी मनीषा पुरवार एवं सदस्य सोनाली गुप्ता, निहारिका शर्मा, भावना दुबे, श्वेता केसरवानी, विभा गुप्ता, रेणुका गुप्ता, भारती मोरोटिया, रिया खमपरिया,श्रद्धा पांडे,योगिता गुप्ता आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version