OMG! जब केंद्रीय मंत्री के जीजा हुए ट्रेन से गायब, फिर मिले इंटरसिटी के जनरल डिब्बे में, पढ़ें स्टोरी

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के परिवार में अचानक मची हलचल से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंत्री के जीजा, राजेश कुमार साहू, जो राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे, गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए और फिर ट्रेन आगे बढ़ गई। उनके गायब होने की खबर मिलते ही रेलवे ने बिना देर किए अपनी सुरक्षा टीमों को अलर्ट पर डाल दिया। केवल कुछ घंटों के भीतर, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक अनोखे ऑपरेशन को अंजाम देकर उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला।


रविवार की शाम, दिल्ली से बिलासपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे राजेश कुमार साहू के अचानक गायब होने की खबर से रेल मंत्रालय और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में हलचल मच गई। गोंदिया स्टेशन पर किसी कारणवश ट्रेन से उतरने के बाद, ट्रेन आगे बढ़ गई, जिससे परिवार में चिंता की लहर दौड़ गई।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत रेलवे मंत्रालय को सतर्क किया। रेलवे सुरक्षा बल की कई टीमें बिलासपुर, रायपुर और नागपुर डिवीज़न में तुरंत सक्रिय हो गईं। ट्रेन की हर बोगी की गहन जांच के बाद, उपनिरीक्षक एसडी घोष ने उन्हें रायपुर डिवीजन की इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में पाया।

पूछताछ के बाद साफ हुआ कि राजेश कुमार अनजाने में ट्रेन से उतर गए थे। उन्हें सुरक्षित देख उनके परिवार ने राहत की सांस ली। बिलासपुर पहुंचने पर स्टेशन पर उनका स्वागत करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, और इस पूरे ऑपरेशन की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया।

Exit mobile version