क्षेत्र में स्टाफ के साथ पैदल निकले NKJ थाना प्रभारी नीरज, जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
इलाका भ्रमण पर निकले NKJ थाना प्रभारी नीरज, जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
कटनी। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर NKJ थाना प्रभारी नीरज दुबे अपने स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण पर निकले थाना क्षेत्र में जैसे ही पुलिस बल इलाका भ्रमण पर निकला तो सभी क्षेत्र वासियों की निगाहें उन पर थी ।
इलाका भ्रमण के दौरान एनकेजे पुलिस ने अवैध शराब, जुआ ,सट्टा की विरुद्ध ताबड़तोड़तोड़ कार्यवाही की एनकेजे पुलिस ने अलग-अलग स्थान में जुआ खेलते 12 आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर 1190 जप्त किया साथ ही तीन आरोपियों से 58 पाव प्लेन शराब जप्त की हैजिसकी कीमत ₹3600 बताई जा रही है ।
वहीं अवैध रूप से सट्टा पट्टी काटते हुए पाए जाने पर दो आरोपियों से सट्टा पट्टी सहित ₹800 जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है। एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर एनकेजे पुलिस ने इलाका भ्रमण किया एवम अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।इस दौरान हमराह स्टॉफ आरक्षक दीपक तिवारी व् लुटेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही l