Site icon Yashbharat.com

Neemuch:जेल प्रहरी ने कैदियों को भगाने के बदले लिए थे रुपए

25 06 2019 08 03 2019 imam arrested in kerala 19024964 19342520 111231712 m 3

नीमच। कैदियों के पकड़े जाने पर उन्होने जेल प्रहरी पंकित शर्मा का नाम लिया है। अब पुलिस पंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसरिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जेल प्रहरी पंकित शर्मा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून को पुलिस पंकित को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग भी करेगी। उधर, मामले में पहले ही तीन आरोपित पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार हुए फरार कैदी लेखराम बावरी से पूछताछ में ही पंकित शर्मा का नाम सामने आया था। पंकित ने इसके बदले एक लाख रुपए लिए थे। जेल ब्रेक की घटना में शामिल होने के बावजूद पंकित सात दिनों तक जेल में ही ड्यूटी करता रहा।

एएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कैदियों को जेल से भगाने में मदद करने के एवज में पंकित ने ये रुपए भी लिए थे। पंकित से पूछताछ में और भी कई राज खुल सकते हैं। अब तक की जांच में जेल अधीक्षक आरपी वसुनिया सहित पांच जेल प्रहरी पर गाज गिर चुकी है। इनमें से दो जेल प्रहरियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि एक पंकित शर्मा को संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पंकित को न्यायालय में पेश करेगी।

ऐसे भागे थे

जिला जेल कनावटी से 23 जून को तड़के चार कैदी रस्सी की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इसके बाद एक कैदी को पकड़ने में सफलता मिली है जबकि तीन कैदी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

पुलिस की आठ टीमें तलाश रही सात आरोपी

कैदियों के फरार होने की घटना के बाद पुलिस विभाग की आठ टीमें कई स्थानों पर सर्चिंग अभियान चला रही हैं। ये टीमें मप्र व राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस टीम कोफरार तीन कैदी व सहयोगी की भूमिका में चार अपराधियों की तलाश है। पुलिस ने जांच के बाद मामले में 15 आरोपित बनाए थे। इनमें से 8 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

Exit mobile version