Murrah Buffalo : रोज 25 से 30 लीटर दूध देती है ये भैस इसकी पहचान कैसे करें जानिए भारत में खेती किसानी के साथ-साथ पशुपालन करने वाले किसानों के लिए मुर्रा भैंस अपरिचित नहीं है मुर्रा भैंस प्रतिदिन 30 लीटर तक दूध देती है। यही कारण है कि यह भैंस मार्केट में अधिक दाम पर बिकती है। मुर्रा भैंस की उत्पत्ति हरियाणा एवं पंजाब राज्य से हुई है इसके बाद यह भैंस अपनी विशेषताओं के कारण पूरे भारत में फैल गई। अगर आप भी इस नस्ल की भैंस से मोटी कमाई करना चाहते है तो यहाँ जानें मुर्रा भैंस की पहचान एवं खासियत के बारे में..
मुर्रा भैंस पाली जा रही
खेती किसानी के साथ-साथ पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय से अधिक लाभ कमाने के लिए भैंस पालन के जरिए अपना डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मुर्रा भैंस सबसे अधिक उपयुक्त मानी जाती है। जिसके जरिए किसान खेती और पशुपालन करके अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। भैंस का दूध गाय के दूध की तुलना में अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि ये अधिक गाढ़ा होता है। इसी कारण से देश भर में इन नस्लों की भैंसों खूब पाला जाता है, ताकि उनके दूध से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।
यह भी पढ़े : Vivo V25 Pro 5G पर डिस्काउंट ऑफर चल रहा जल्दी यहाँ से ऑर्डर करे
मुर्रा भैंस की पहचान
मशहूर मुर्रा भैंस की डिमांड अधिक होने के कारण कई बार किसान इस भैंस की पहचान करने में धोखा खा जाते हैं। बता दे कि, भैंस की इस नस्ल की उत्पत्ति भारत के हरियाणा और पंजाब राज्य से हुई है। जहां इसे भिवानी , हिसार , रोहतक , जिंद , झझर , फतेहाबाद और गुड़गांव जैसे जिलों में पाला जाता है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में भी इसका खूब पालन किया जाता है। अपनी खूबियों के कारण धीरे-धीरे भैंस की यह नस्ल पूरे भारत में मशहूर हो गई।
यह भी पढ़े : जल्दी ही मार्केट में बवाल मचाने आ रही New Mahindra Bolero धमाकेदार फ़ीचर्स और फाडू इंजन के साथ
मुर्रा भैंस की कीमत
मुर्रा भैंस को उन्नत नस्लों में से एक माना जाता है, जो अपनी दूध उत्पादन क्षमता के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यही वजह है कि देश में बड़ी संख्या में पशुपालक इस भैंस का पलान करते हैं। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। वही अगर कीमत की बात करे तो, मुर्रा भैंस अपने दूध उत्पादन क्षमता के कारण काफी ऊंचे दामों पर बिकती है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक मुर्रा भैंस की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक होती है।
