एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हवा में बड़ा झटका: क्रूज़ के दौरान टर्बुलेंस, अचानक बदली प्लेन की ऊंचाई

आसमान में मचा हड़कंप:फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस, बाल-बाल बचे यात्री

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हवा में बड़ा झटका: क्रूज़ के दौरान टर्बुलेंस, अचानक बदली प्लेन की ऊंचाई

नई दिल्ली: फुकेट से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हवा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एयर इंडिया ने आधिकारिक पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में क्रूज़ (आसमान में स्थिर उड़ान) के दौरान अचानक तेज ‘इन-फ्लाइट टर्बुलेंस’ (हवाई झटका) महसूस किया गया, जिससे कुछ समय के लिए विमान की ऊंचाई में तेजी से बदलाव आया.

 क्या हुआ था फ्लाइट AI2379 में?

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, विमान जब अपने तय रूट पर उड़ रहा था, तभी अचानक खराब मौसम और हवा के दबाव के कारण टर्बुलेंस की स्थिति पैदा हो गई.

 एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली के बीच संचालित फ्लाइट AI2379 में क्रूज़ के दौरान अचानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इस वजह से विमान की ऊंचाई में मामूली और अस्थायी बदलाव आया. हालांकि, चालक दल ने स्थिति को पूरी तरह संभाल लिया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.”

एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद आवश्यक तकनीकी जांच (Technical Inspection) की गई है ताकि किसी भी तरह के नुकसान की पुष्टि की जा सके एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हवा में बड़ा झटका: क्रूज़ के दौरान टर्बुलेंस, अचानक बदली प्लेन की ऊंचाई

Exit mobile version