मध्यप्रदेश

Municipal Election Indore: कांग्रेस का ऐलान 80 प्रतिशत टिकट युवाओं को, अचानक बुलाई बैठक

Municipal Election। उपचुनाव की हार से उबरकर कांग्रेस अचानक नगरीय निकाय के चुनाव के मूड में आती हुई नजर आ रही है।
सोमवार को कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम के उम्मीदवारों के चयन के लिए सुबह 15 सदस्यी कमेटी गठित की।
शाम को उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बैठक भी बुला ली गई। बैठक में घोषणा की गई कि चुनाव में युवा चेहरे मैदान में होंगे।
होटल में आयोजित बैठक की अगुवाई पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने की। जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन बजाज और एनएसयूआइ अध्यक्ष अमित पटेल मौजूद थे।
बैठक में कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं को ही बुलाया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि एनवक्त पर बैठक तय की गई। हालांकि नेताओं का दावा है कि बिना भीड़ ठोस चर्चा करना थी चुनिंदा लोगों को ही इसकी खबर दी गई।
बैठक में पार्षद पद के दावेदारों को लेकर कहा गया कि चयन के लिए हर वार्ड में दो प्रभारी बनाए जाएंगे। चेहरे युवा होंगे इसलिए एनएसयूआइ और युवा कांग्रेस की भूमिका अहम रहेगी। बात उठी कि नए लड़के चुनाव लड़ सकते है बशर्ते पार्टी भी सहयोग करे। इस पर सज्जन वर्मा व अन्य नेताओं ने कहा कि चेहरा अगर चुनाव जीतने लायक रहा तो उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि अहम नहीं है। पार्टी चुनाव के खर्च के लिए उसका सहयोग करेगी, इसलिए जोर दिया जाए कि नाम अच्छे चुने जाए। महापौर के उम्मीदवार के तौर पर नामों पर भी चर्चा हुई। इस पर संजय शुक्ला ने बैठक में सभी नेताओं से कहा कि पार्टी उन्हें मौका देगी तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम