Site icon Yashbharat.com

निगमायुक्त सुश्री तपस्या ने नगरवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं,वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने किया आग्रह

IMG 20251018 WA0022

निगमायुक्त सुश्री तपस्या ने नगरवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं,वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने किया आग्र

कटनी। दीपों के महापर्व दीपावली पर नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार IAS ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है।

निगमायुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व नगर के हर घर में, सुख -शांति और समृद्धि का संचार करे।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नगरवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि, वे दीपावली पर्व पर वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के दीयों, पूजन- सामग्री और घर की साज-सज्जा के लिए सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।

Exit mobile version