Site icon Yashbharat.com

MPBSE की हेल्पलाइन पर आ रहे कॉल, कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

images 60

MPBSE Exam Result : भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में घोषित होगा। 10वीं का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में और 12वीं का जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। रिजल्ट को लेकर मंडल की हेल्पलाइन में कॉल की संख्या चार गुनी हो गई है। अभी हर रोज करीब 2000 कॉल आ रहे हैं। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी एक ही सवाल कर रहे हैं कि रिजल्ट किस तारीख को जारी होगा। वहीं कई विद्यार्थियों ने पूछा है कि कुछ पेपर अच्छे नहीं गए हैं तो फेल होने की आशंका है। इस पर काउंसलर ने समझाया कि घबराएं नहीं, बल्कि फिर से तैयारी में जुट जाएं। अभिभावकों को भी सलाह दी जा रही है कि बच्चों का ध्यान रखें। उनका अंकों से आंकलन न करें। ज्ञात हो कि 1 जनवरी से अब तक हेल्पलाइन में 91 हजार कॉल आए हैं।

लॉकडाउन में 60 हजार कॉल आए

हेल्पलाइन प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर तनाव अधिक था। उस दौरान तीन माह में 60 हजार विद्यार्थियों के कॉल आए। इन सभी की काउंसिलिंग की गई।

Exit mobile version