Madhya Pradesh Live Updates News : होशंगाबाद में एडीएम जीपी माली के निर्देश पर नायब तहसीलदार ललित सोनी ने रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर गुरुवार की रात 2 बजे कार्रवाई की है। जिन 15 डंपरों को जब्त किया उनके मालिकों का पता किया जा रहा है।
खनिज विभाग और देहात थाने का अमला जांच नहीं कर पा रहा। एडीएम का कहना है कि बिना जांच के रेत के वाहन आगे नहीं बढ़ें। रेत खदानों पर प्रतिबंध को लेकर अब भी असमंजस बरकरार है।
डोंगरवाड़ा, बांद्राभान से रेत माफिया चोरी छुपे रेत उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी अपडेट व अन्य खबरों के लिए पढ़िए यहां…
मध्य प्रदेश पीसीसी में प्रकाश जैन बने नए कोषाध्यक्ष
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने दिया पद से इस्तीफा, इसके बाद उनकी जगह पर प्रकाश जैन को पीसीसी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
बड़वानी में 4 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे
बड़वानी के आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड से आज 4 और कोरोनावायरस पॉजिटिव इलाज के पश्चात स्वस्थ होकर अपने घर को वापस लौटे। अभी तक बड़वानी में 105 में से 72 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस जा चुके हैं।
उमरिया में स्कूल द्वारा किताब बेचने का अभिभावकों ने किया विरोध
उमरिया के बिरसिंहपुर पाली के सेंट जोसेफ स्कूल में किताब बेचने का अभिभावकों ने विरोध किया। सभी ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। स्कूल में किताबें रखकर बेची जा रही थीं। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की गई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में सिर्फ पढ़ाई होनी चाहिए किताबों का धंधा नहीं होना चाहिए। इस मामले में अभी तक सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
उमरिया में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत
उमरिया के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम असोड़ में सुबह 7 बजे करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों के नाम पंकज पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी असोड़ और दया राम पिता माधव पटेल उम्र 60 वर्ष है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, युवक पंकज दयाराम के भाई का बेटा बताया जा रहा है। घटना के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पस्ट नहीं है, हालांकि असोड़ स्थित गौटियान मोहल्ला में मौजूद ट्रांसफॉर्मर के करीब हुई मौत से यह तो स्पस्ट है कि घटना की वजह बिजली की चपेट में आने से हुई है। सवाल उठ रहा है
कि घटना के दौरान गांव में बिजली थी, फिर ये दोनों ट्रांसफॉर्मर के पास क्यों गए और हादसे का शिकार किन परिस्थितियों में हुए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सरिता ठाकुर भी मौके पर पहुंची।
