Site icon Yashbharat.com

MP Budget महिला युवा कर्मचारियों पर मध्यप्रदेश के बजट में फोकस

17 01 2021 budget flickr 2 21280111

भोपाल। MP Budget मध्यप्रदेश के बजट में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सशक्तीकरण मिशन को गति दी जाएगी। उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन तो दिया ही जाएगा, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें गो पालन से भी जोड़ा जाएगा।

गरीबों को स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे-छोटे ऋण सरकार अपनी गारंटी पर उपलब्ध कराने की योजना को न केवल जारी रखेगी, बल्कि इसे विस्तार भी दिया जाएगा। प्रदेश सरकार बजट को लेकर जिस तरह से तैयारी कर रही है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और गरीब पर फोकस रहेगा।

 सशक्तीकरण का होगा लक्ष्य

युवाओं पर रहेगा जोर

युवा उद्यमी योजना लागू रहेगी तो 50 हजार से अधिक रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे। कृषि स्नातक युवा यदि कोई कृषि आधारित उद्योग लगाते हैं तो उन्हें छूट दी जाएगी। निवेश को प्रोत्साहित करके स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम तो कर ही रही है, स्वरोजगार के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने रोजगार मेले प्रतिमाह लगाए जाएंगे। इनके सम्मेलन भी होंगे ताकि दूसरे युवा भी प्रेरित हों और रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनें।

कर्मचारियों का रखा जाएगा ध्यान

बजट में राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में संशोधन की घोषणा भी हो सकती है। इसी तरह गरीब कल्याण के लिए स्वनिधि योजना को जारी रखने का प्रविधान भी किया जाएगा। जो पथ विक्रेता बैंक से सरकार द्वारा अपनी गारंटी पर दिलाए ऋण का भुगतान कर देगा, उसे 20 और फिर 50 हजार रुपये तक बिना किसी गारंटी के ऋण मिलेगा।

Exit mobile version