भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल से संबंधित सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल तिमाही परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में संबंधित जिलों के शिक्षकों के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन लिया जाएगा एवं उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि समाचार को सबसे पहले भोपाल समाचार डॉट कॉम ने प्रदर्शित किया था। कमिश्नर डीपीआई (आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सभी जिलों से इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। पेपर निरस्त कर दिया गया है। सभी लीक हुए पेपर 5 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह विद्यार्थियों को इसके बारे में सूचित करें।

