Site icon Yashbharat.com

MP में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की भर्ती शीघ्र आरंभ होगी : सीएम शिवराज

shivraj with jyotiraditya sindhiya

मंदसौर। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सीतामऊ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को 381 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

सभा में उन्होंने कहा कि किसान चिंता नहीं करें। कांग्रेस सरकार ने किसानों का जो कर्ज माफ नहीं किया था, वह हम माफ करेंगे। शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र चालू करेंगे। बैंडबाजे और ढोलवालों को भी 10-10 रुपए हजार का लोन दिया जाएगा। यहां से वे उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के गांव इंदौख पहुंचे।

इंदौख में कालीसिंध नदी पर 80 करोड़ रुपये की लागत से बने बैराज का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया। यहां से आगर-मालवा जिले के लिए बड़ौद के लिए रवाना हो गए। वहां भी विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Exit mobile version